किसे खोना है किसे संभाल कर रखना है
तुम्हें पता है क्या-क्या उछाल के रखना है
बहोत जल्दी में आते-जाते हो आजकल
कौन बीमार है किसका ख्याल रखना है
मेरे हर बात से परेशान हो रहे हो तुम
ये बताओ क्या किसी और से बात करना है
झूठे दिलाशों से बेहतर है सब खराब हो जाए
लग रहा है मुझे तुम्हें सब खराब करना है
मैं कुछ भी कहूं करूं तुम्हें फर्क नहीं पड़ता
तुम्हें बस मेरे गलतियों का हिसाब रखना है
